पुरातत्व विभाग द्वारा समाधि व मजार परिसर में दीप जलाया गया।संवाद
मगहर। सद्गुरु कबीर की 625वें जन्मोत्सव पर रविवार की शाम उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व इकाई गोरखपुर के जरिये प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी रामविनय के नेतृत्व में कबीर की समाधि व मजार परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। इसके तहत सैकड़ों की संख्या में दीप जलाए गए।
इस कार्यक्रम में नगरवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और संत कबीर के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर परमनोज कुमार रावत, दुर्गेश सिंह, विजय तिवारी, खादिम हुसेन, मोहम्मद साहिल अंसारी, शिवमंगल, गुलाम हुसेन, संत विनोद दास, सेराज अहमद, त्रिलोकी वर्मा, सिबतैन मुस्तफा, मुश्ताक खान उर्फ मुन्ना खान, मुन्ना अंसारी, रामप्रीत, सुरेंद्र कुमार, शैलेश श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद