लोहरौली। विकास खंड सेमरियावां के गांव डिघवा दुबे में एक माह पहले आई आधी-बारिश से गांव के पोल तथा तार टूट गए थे। एक माह बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस बात से गांव के नाराज ग्रामीणों ने अपने गांव में विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के अंदर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं होती है तो निगम के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। गांव के राम सावर, पंचरात्र, दिलीप, राम दौड़, चंद भान, राम जीत, शिवकुमार, रामदयाल, राम लौट, रामनाथ, रामायन, राजकुमार, दुर्गेश, रामपुर आदि लोगों ने प्रदर्शन किया।