फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल के कछार में दुरुस्त होगी बिजली आपूर्ति, तैयार हो रहा नया उपकेंद्र

विज्ञापन
मेंहदावल के बढ़या ठाठर में बना विद्युत उपकेंद्र। संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। विकास खंड के ग्रामीण क्षेत्र के गांवों में लो वोल्टेज और बार-बार फाल्ट की समस्या अब जल्द खत्म होगी। मेंहदावल विकास खंड के बढ़या ठाठर में करीब छह करोड़ रुपये की लागत से नया विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार हो रहा है। इसके शुरू होते ही कछार क्षेत्र के 25 से अधिक गांवों को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलने लगेगी।
विज्ञापन

अभी तक इस क्षेत्र को मेंहदावल विद्युत उपकेंद्र से बिजली दी जाती थी। दूरी अधिक होने के कारण लो वोल्टेज की शिकायत थी। किसी तकनीकी खराबी पर फाल्ट ठीक करने में भी देरी होती थी, क्योंकि टीम को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। नए उपकेंद्र से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
ग्रामीण कृष्णानंद त्रिपाठी सूरज त्रिपाठी अजय तिवारी अवनींद्र नाथ त्रिपाठी मानवेन्द्र सिंह अशोक पाठक दिलीप गुप्ता पूर्व प्रधान निरंजन विश्वकर्मा आदि लोगों का कहना है कि उप केन्द्र के निर्माण से कछार क्षेत्र के उपभोक्ताओं की लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। विद्युत फाल्ट होने पर त्वरित कार्रवाई होगी, जिससे सुचारू से हम विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। यह उपकेंद्र ग्रामीण क्षेत्र के लिए बेहतर उपलब्धि है।
विज्ञापन


-
कार्य अंतिम चरण में
विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। बाउंड्रीवाल, मुख्य गेट और कर्मचारियों के आवास बनकर तैयार हैं। अब हाई वोल्टेज तार और अन्य विद्युत उपकरण लगाने का काम बचा है। गोरखपुर की तरफ से आने वाली 33 केवी लाइन का कनेक्शन भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। विभाग का दावा है कि उपकरण लगते ही उपकेंद्र को चालू कर दिया जाएगा।


उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ
नए उपकेंद्र से कछार क्षेत्र के बढ़या ठाठर, घुरापाली, बढ़या ठाठर छपिया अंगद पचनेउरी नगपुर ढोढ सहित आसपास के गांवों एवं कृषि फीडरों को सीधी आपूर्ति मिलेगी। इससे फसल की सिंचाई के लिए बिजली की कटौती कम होगी और घरेलू उपभोक्ताओं को स्थिर वोल्टेज मिलेगा। शाम के समय झिलमिलाने वाली लाइट और उपकरणों के जलने की समस्या भी घटेगी।



कोट,
मेंहदावल विकास खंड के बढ़या ठाठर उपकेंद्र का काम तेजी से चल रहा है। निर्माण पूरा होते ही कछार क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति का लाभ मिलेगा। इससे मेंहदावल उपकेंद्र पर भार भी कम होगा और फाल्ट ठीक करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

-अभिषेक सिंह यादव, अधिशासी अभियंता, मेंहदावल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें