विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों के गुरुवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। कर्मियों ने मुखलिसपुर उपकेंद्र पर ताला बंदीकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी किया। इधर कर्मियों की हड़ताल से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। विद्युत मजदूर पंचायत संघ के बैनर तले आयोजित हड़ताल में धनघटा तहसील क्षेत्र के विद्युत कर्मी शामिल है।
संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुखलिसपुर, कोचरी, मोलनापुर, हरिहरपुर, मेंहदावल, हरिहरपुर, मगहर, कशहरा आदि फिडरों के संविदा कर्मी फीडरों पर ताला बंदी कर हड़ताल पर है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विद्युत संविदा कर्मियों का विगत 25 माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कर्मियों का भविष्य निधि का खाता खोलवाने की मांग की तथा श्रम विभाग में रजिस्टेशन और बीमा की भी मांग की। कहा कि अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी सहित विभाग के सभी उच्चाधिकारियों को पत्र भेज कर पहले ही हड़ताल से अवगत करा दिया गया था। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं की जाएगी।