फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कारण बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी : विधायक

Sun, 21 Jul 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। विधायक ने नगर पंचायत में विगत कई दिनों से लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती एवं बढ़े हुए बिजली बिलों सहित मेंटेनेंस के नाम पर की जा रही कटौती के संबंध में विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक की। इसमें अनावश्यक बिजली कटौती न हो व जनता का निगम की ओर से उत्पीड़न न किए जाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति में आ रही समस्या में विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि उनके पास कई लोगों की शिकायत आईं। जिसमें गर्मी के मौसम में चार से छह घंटे विद्युत कटौती होना चिंता का विषय बताया। कहा कि जनता काफी आक्रोशित है। सभी अधिकारी फील्ड में जाकर लोगों की समस्याएं समझें। इसके अलावा भी बड़ी तादाद में जनता ने भारी भरकम बिजली बिल की भी शिकायत की है, जिसका विद्युत निगम को रीडिंग करवा कर जल्द से जल्द निराकरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर जरूरी हो तो मेंटेनेंस के लिए विद्युत आपूर्ति बंद करने से पहले सोशल मीडिया या अखबारों के माध्यम से जनता को पूर्व में सूचना दी जाए, ताकि वह परेशान ना हों। इस दौरान अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें