संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के सीएम डैशबोर्ड की मई 2026 की रैंकिंग में जनपद ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह सफलता जनपद प्रशासन और पुलिस विभाग की बेहतर कार्यप्रणाली, सतत निगरानी एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम मानी जा रही है।
जनपद पुलिस ने विभिन्न मानकों पर बेहतर प्रदर्शन किया। अप्रैल 2026 में जनपद की रैंकिंग 17वें स्थान पर थी, जबकि मई में सुधार करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया गया। एसपी ने थाना प्रभारियों और थानाध्यक्षों को फरियादियों से सम्मानजनक व्यवहार करने, शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने तथा लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।