फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुबखरी-सिदाही सड़क पर बने गड्ढे, राहगीर झेल रहे परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर/ महुली। क्षेत्र के सुबखरी से सिदाही जाने वाली सड़क टूटकर गड्डे में तब्दील हो गई है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से आए दिन राहगीर गिरकर जख्मी हो रहे हैं।
विज्ञापन

सुबखरी-सिदाही की सड़क की हालत बेहद खराब है। यह सड़क सुबखरी ग्राम पंचायत से सिदाही, जोगाराजा होते हुए कठिनइया नदी पुल के जरिये महुली-बस्ती की सड़क को जोड़ती है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसमें बारिश का पानी भरने से राहगीरों को दिक्कत हो रही है।
रोजाना कई बाइक व साइकिल सवार पानी भरे गड्ढे में गिरकर घायल होते हैं। क्षतिग्रस्त सड़क से सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बारह साल पहले बनी सड़क की मरम्मत की बाट जोह रही है लेकिन जिम्मेदार इस सड़क की सुध नहीं ले रहे हैं। सड़क की दयनीय स्थिती के चलते ग्रामीणों में आक्रोश भी है।
विज्ञापन

ग्रामीण रामफेर, नागेंद्र यादव, राकेश कुमार, काली प्रसाद मौर्य ने बताया कि सड़क की हालत बदतर हो गई है। जोगाराजा और सिदाही में रिश्ते की बात पर लोग कहते हैं कि वहां जाने के लिए रास्ता ही नहीं है। सड़क पर गहरे गड्ढों की वजह से किसी भी आपात स्थिति में एंबुलेंस या अग्निशमन की गाड़ी नहीं पहुंच सकती है। इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यदि उनकी समस्या का निस्तारण शीघ्र नहीं हुआ तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें