फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिविर लगाकर 18 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में शिविर लगाया गया। इस दौरान पात्र पाए गए 18 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। कार्ड बनाने के लिए आगे भी शिविर लगाए जाएंगे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चल रहा है ताकि पात्र लोगों को पांच लाख तक का निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान के तहत सीएचसी खलीलाबाद में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनवाया गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। जो भी लोग पात्र हैं वे यहां आकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
इस दौरान बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र कुमार त्रिपाठी, आयुष्मान मित्र अनिल कुमार, दिनेश चौधरी, संजय भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें