फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघुआ से नंदौर तक की सड़क पर गड्ढों की भरमार

विज्ञापन
खलीलाबाद नंदौर मार्ग के कोपिया के पास सड़क हुई खराब। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बघुआ से नंदौर तक की सड़क पर गड्ढों की भरमार
विज्ञापन

मिट्टी डालकर छोड़ देने से उड़ रही धूल, राहगीर परेशान
बखिरा (संतकबीरनगर)। बघुआ से नंदौर तक आठ किलोमीटर की सड़क पर गड्ढों की भरमार है। इस दूरी का सफर पूरा करने में वाहनों को 40 से 50 मिनट लग जाते हैं। खस्ताहाल सड़क पर वाहनों को धीमी गति व सतर्कता से चलाना पड़ता है। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इधर सड़क पर मिट्टी डालकर छोड़ दिए जाने से धूल उड़ रही है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
खलीलाबाद से नंदौर मार्ग दो वर्ष पहले राष्ट्रीय राजमार्ग में तब्दील हुआ है। इस मार्ग पर सड़क किनारे एनएचएआई का बोर्ड भी लग चुका है। डेढ़ दशक से अधिक समय से आठ किलोमीटर दूरी में बघुआ से नंदौर तक सड़क खस्ताहाल है। आठ किलोमीटर की दूूरी तय करने में वाहनों से अमूमन 40 से 50 मिनट तक का समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के राम सरन, शिवकुमार, प्रभुदयाल, कमला प्रसाद, आरपी सिंह, नगीना सिंह ने बताया कि दशकों से बदहाल इस मार्ग पर सफर करना काफी मुश्किल भरा है, लेकिन काम के सिलसिले में प्रतिदिन खलीलाबाद का सफर करना उनकी मजबूरी है। बदहाल सड़क से सफर करने में समय की बर्बादी होती है, लेकिन इसके सिवाय कोई अन्य विकल्प नहीं है। इस संबंध में एनएचएआई के अवर अभियंता रोहित वारना ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया गया गया। अभी मिट्टी का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही लोगों को सुलभ मार्ग उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें