फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लोहरैया की सड़कों पर गड्ढे बने मुसीबत

विज्ञापन
लोहरैया-औराडाड मार्ग पर ​स्थित बारीडीहा में खस्ताहाल सड़क-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरैया। क्षेत्र की सड़कों की बदहाल स्थिति से राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह एक से दो फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे सुरक्षित सफर मुश्किल हो गया है।
लोहरैया-औराडाड़, जिगिना-मदरहिया, लोहरैया-बंतवार, उमरिया-संठी, डेबरी-हकीमपुर, मुंडेरा शुक्ला-बभनवली सहित क्षेत्र के लगभग सभी प्रमुख मार्गों की हालत खराब है। कई स्थानों पर सड़क की गिट्टियां उखड़कर बिखर गई हैं और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से खतरा और बढ़ गया है। डेबरी में करीब 20 दिनों से बीच सड़क में बड़ा गड्ढा बना हुआ है।
विज्ञापन

इसके चलते तीन दिनों तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर स्थानीय प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने आपस में सहयोग कर गड्ढे में मिट्टी डलवाकर किसी तरह आवागमन शुरू कराया। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी डालने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है और दोबारा गड्ढा बनने की आशंका बनी हुई है।
अशरफपुर चौराहे के आसपास भी सड़क की हालत खराब है। जिगिना-सिरसी मार्ग पर जगह-जगह सड़क की गिट्टियां उखड़कर बिखरी हुई हैं। इससे सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग विशेष रूप से जोखिम भरा बना हुआ है। मुंडेरा शुक्ला-बभनवली मार्ग पर भी जगह-जगह गिट्टियां उखड़कर सड़क पर फैल गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
लोहरैया-औराडाड़ मार्ग पर बारीडीहा गांव में करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क निर्माण को लेकर मुआवजे का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। सड़क की खोदाई के बाद मार्ग की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से क्षेत्र की सभी जर्जर सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर यथाशीघ्र मरम्मत और स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें