फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा केमिकल से रंगा आलू...खाया तो बिगड़ सकती है सेहत

Sat, 07 Dec 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में पुराने आलू को केमिकल से रंगकर नया बनाकर बेचने का धंधा तेजी से बढ़ रहा है। उत्पादन कम होने के चलते बाहर से आए आलू को रंगकर मुनाफाखोर जमकर फायदा उठा रहे है। किसानों से 20-25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदकर इसे 30 से 40 रुपये प्रति किलो बेच दिया जा रहा है। फुटकर में बिकने वाले इन केमिकल युक्त आलू के सेवन से स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में खाद्य विभाग ने नवीन मंडी में छापेमारी भी की था, जहां पर इस तरह के आलू मिले थे। उसके बाद सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
सहालग का समय चल रहा है। ऐसे में शादी-विवाह में आलू की खपत बढ़ गई है। इसके साथ ही घरों में भी आलू की सब्जी खूब पसंद की जाती है। खपत बढ़ने से उपलब्धता पर संकट आने के बाद मुनाफाखोरों ने अब पुराने आलू को रंग कर नया बनाकर बाजार में बेचना शुरू कर दिया है। यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि खाद्य विभाग की रिपोर्ट भी इसकी कहानी बयां रही है। खाद्य विभाग के जिम्मेदारों की मानें तो पुराने आलू इस सीजन में खराब होने लगते हैं और नई फसल लोगों को पसंद आती है। ऐसे में पुराने आलू को नया बनाने के लिए लाल गेरू मिला रहे हैं, जिससे आलू की रंगत बदल जाती है और यह एकदम नया सा दिखने लगता है।
विज्ञापन

इस पर चमक भी होती है। साथ ही मिट्टी भी लगाई जाती है, जिससे लोग यह समझें कि यह आलू खेत से निकल कर आ रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो ऐसे आलू के प्रयोग से स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। इससे पेट संबंधी कई बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। जिले में मौजूदा समय में दो कोल्ड स्टोरेज संचालित हैं, जहां पर 11 हजार 59 मीट्रिक टन आलू स्टोर किया जा सकता है। इस समय आलू कारोबारी 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से इसकी बिक्री कर रहे हैं। वही फुटकर बाजार में आलू 30 से 40 रुपये किलो तक बिक रहा है। इसके लिए आलू को चमकीला और खूबसूरत बनाने के लिए रसायन का प्रयोग भी किया जा रहा है।
जिला उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल ने बताया कि व्यापारी बाहर से कोल्ड स्टोर से आलू मंगवाकर इसे धोकर साफ बनाने में हानिकारक रसायन का प्रयोग कर रहे हैं। लोगों को चाहिए कि यदि कोई व्यापारी ऐसा करता है तो इसकी सूचना तत्काल विभाग को दी जाए।

07सीटीके01..नागरिक अस्पताल में होम्योपैथ की ओपीडी से दवा प्राप्त करती मरीज । स्रोत : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें