फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पालिका खर्च करेगी ढाई करोड़, बढ़ेंगी सुविधाएं

Sat, 07 Dec 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर को सेफ सिटी बनाने और इसकी सूरत बदले की दिशा में नगर पालिका ने तैयारी तेज कर दी है। जहां मेंहदावल बाईपास पर अशोक स्तंभ बनाया जाएगा, वहीं 17 स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

इसके लिए शासन से ढाई करोड़ रुपये का बजट मिल गया है। जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही सीमा विस्तारित क्षेत्र में सीसी रोड, इंटरलाॅकिंग व नाली का निर्माण कार्य भी होगा। यह काम दो माह में पूरा करना होगा।
प्रशासन ने शहर को सेफ सिटी बनाने की पहल की है। इसके तहत शहर के विभिन्न चौराहों व प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही मेंहदावल बाईपास के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य भी चल रहा है। अब नगर पालिका प्रशासन ने मेंहदावल बाईपास पर अशोक स्तंभ बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही बाईपास के ओवरब्रिज की दीवार पर विभिन्न आकृतियां उकेरी जाएंगी। पालिका की योजना के तहत 17 स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराए जाने की भी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीमा विस्तारित क्षेत्र में होंगे विकास कार्य : नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के सीमा विस्तारित क्षेत्र में 16 गांव शामिल किए गए थे। इन क्षेत्रों में अब विकास के कार्य होंगे। इसमें गौसपुर में मस्जिद मार्ग पर आरसीसी सड़क व नाली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें