फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बच्चों में बांटा कपड़ा और रंग

Sun, 20 Mar 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
कपड़ा और रंगा बांटे। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
होली के मद्देनजर गरीब बच्चों को भी खुशियों में शामिल करने के लिए रविवार को समाज सेवा परिषद ने नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र के बंजरिया पश्चिम में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बाल आश्रम के बच्चों को होली के उपलक्ष्य में कपड़ा और रंग का वितरण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि त्यौहार के समय गरीब व निराश्रित बच्चों को खुशियां मिले, इसके लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे लोगों की मदद करें जो गरीबी के कारण खुशियां नहीं मना पाते। विशिष्ट अतिथि त्रयंबक नाथ त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के चेहरे पर खुशी आती है। इस अवसर पर जय प्रकाश, गणेश चौहान, संजय यादव, अभिषेक चौरसिया, मनीष चौरसिया, समाज सेवा परिषद के अध्यक्ष शुभम चौधरी, ऋतिक श्रीवास्तव, मयंक, विवेक चौरसिया, रोहित पांडेय, शैलेेंद्र राय आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें