फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आज

Mon, 22 Aug 2016 11:06 PM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
चुनाव तैयारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एचआरपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गईं हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को मतदान होगा और 2766 मतदाता 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए कुल आठ बूथ बनाए गए हैं। वहीं सोमवार को प्रत्याशियों ने डोर टू डोर कन्वेंशिंग कर वोट मांगे। 
विज्ञापन


मतदान सुबह नौ से अपराह्न दो बजे तक चलेगा। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 70 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव अधिकारी डॉक्टर पूर्णेश नारायण सिंह ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। बिना परिचय पत्र के किसी भी छात्र को वोट डालने नहीं दिया जाएगा। छात्राएं विज्ञान भवन और छात्र मुख्य भवन में वोट डालेंगे।

कॉलेज में कुल 1335 छात्र और 1431 छात्रा मतदाता हैं। तीन बजे से मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक परिणाम घोषित हो जाएंगे। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए गए हैं। कॉलेज गेट, सरैया बाईपास, डिग्री कॉलेज के पीछे रेलवे लाइन के पास, मोती तिराहा पर पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। यदि कोई कानून तोड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें