बीएसए जगदीश शुक्ल के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में आरोपी हेडमास्टर को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। हेडमास्टर पर बीएसए को जान से मारने की धमकी, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने आदि के आरोप लगे हैं।
बीएसए ने बताया कि 20 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय चमरसन में तैनात हेडमास्टर केशरी लाल अपने कुछ साथियों के साथ उनके कार्यालय में शाम करीब छह बजे आए और पूर्व में निलंबित किए गए एक हेडमास्टर के निलंबन का कारण पूूछने लगे। इतने में ही केशरी लाल आक्रोशित होकर कार्यालय में गाली गलौच करने लगे। कार्यालय में रखी कुर्सी मारने के लिए उठा ली। कुछ शिक्षकों ने उन्हें रोक लिया। इतना ही नहीं सरकारी कार्य में बाधा डाला और बिना अनुमति के शाम को कार्यालय आना भी गलत है।
इसके साथ ही केशरी लाल ने उन्हे जान से मारने की धमकी दी। केशरी लाल को नियुक्ति प्राधिकारी को गाली देना, सरकारी कार्य में बाधा डालना, गाली देना समेत अन्य आरोपों को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में केशरी लाल को बीआरसी बघौली से संबद्ध कर दिया गया है। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी मेंहदावल, बघौली और हैंसर को संयुक्त रूप से जांच सौंपी गई है। इससे पूर्व भी हेडमास्टर केशरी लाल वर्ष 2011 एक लिपिक के साथ मारपीट कर चुके हैं, उस समय भी वह निलंबित हुए थे।