शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान केंद्र तय
पहली दिसंबर को होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। इसके क्रम में मतदान केंद्र तय कर दिए गए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन 2020 के लिए जो मतदान केंद्र बनाए गए हैं, उसमें बूथ संख्या 192-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन सांथा में क्षेत्र पंचायत सांथा तथा बेलहर कला खंड का मतदान होगा, जबकि 193-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन मेंहदावल में नगर पंचायत मेंहदावल तथा क्षेत्र पंचायत मेंहदावल, 194-क्षेत्र पंचायत कार्यलय भवन सेमरियावां में क्षेत्र पंचायत सेमरियावां, 195-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन बघौली में क्षेत्र पंचायत बघौली, 196-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन खलीलाबाद में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद तथा क्षेत्र पंचायत खलीलाबाद एवं नगर पंचायत मगहर का क्षेत्र के मतदाता मतदान कर सकेंगे। इसी क्रम में 197-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन नाथनगर में नगर पंचायत हरिहरपुर तथा क्षेत्र पंचायत नाथनगर, 198-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन हैंसर बाजार में क्षेत्र पंचायत हैंसर एवं पौली क्षेत्र के मतदाता मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान एक दिसंबर को होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मतदाता पुनरीक्षण का विशेष अभियान आज
संतकबीरनगर। विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के प्रकाशन को लेकर 22 व 28 नवंबर और पांच व 13 दिसंबर को मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी एडीएम संजय कुमार पांडेय ने दी है। उन्होंने बताया कि उक्त तिथि पर निर्धारित मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी एवं पदभिहित अधिकारी 10 बजे से शाम चार बजे तक निर्वाचक नामावलियों का निशुल्क निरीक्षण कराएंगे तथा जनमानस द्वारा मांगे जा रहे मतदाता फॉर्म को उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही नए मतदाता बनाने का कार्य और नामों को अपमार्जित करने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 1013 मतदान केंद्र और 1421 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जहां बीएलओ उपस्थित रहकर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्य करेंगे।