फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के निस्तारण के लिए लगा मेगा कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं के निस्तारण के लिए लगा मेगा कैंप
विज्ञापन

कुल 155 मामले आए, 147 निस्तारित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युत निगम ने शनिवार को विद्युत वितरण खंड खलीलाबाद पर मेगा कैंप आयोजित किया। इस दौरान विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण किया गया। अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने नेतृत्व में लगे कैंप में कुल 155 मामले आए, जिसमें से 147 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि विद्युत बिल से संबंधित 109, मीटर से संबंधित 18, नए कनेक्शन के 22 तथा छह अन्य मामले आए। इसकी सुनवाई के बाद विद्युत बिल से जुड़े 107 मामलों, मीटर से जुड़े 16 मामलों, नए विद्युत कनेक्शन से संबंधित 18 मामलों तथा छह अन्य मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। उन्होंने बताया कि विद्युत बिलों का भुगतान नारी उत्थान सेवा समिति के द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान अधीक्षक अभियंता डीके लाल, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें