फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर की धरती पर चुनावी माहौल गरमा गए केशव

Sun, 04 Nov 2018 11:25 PM IST
संतकबीरनगर
विज्ञापन
संत कबीर की धरती पर चुनावी माहौल गरमा गए केशव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने में अभी वक्त है, लेकिन भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक के साथ ही इसकी चर्चाएं तेज हो गईं हैं। दो पड़ोसी जनपदों तक फैली संतकबीरनगर लोकसभा सीट के लिए प्रमुख टिकट दावेदारों पर बात होने लगी है। सांसद शरद त्रिपाठी ने इसे अपनी पहली सफलता बताकर विरोधी खेमे की हलचल बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


जिले की एकमात्र लोकसभा सीट तथा तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। अगले साल प्रस्तावित लोकसभा चुनाव में इस सफलता को दोहराने का दबाव है।  रविवार को हुई भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक और इसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के आगमन ने माहौल में गर्मी ला दी है। इस लोकसभा सीट की पांच में से एक विधानसभा क्षेत्र खजनी पड़ोसी जनपद गोरखपुर तथा दूसरी आल्हापुर जिला अंबेडकरनगर में है। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को ज्यादा तवज्जों देने की बात कही। हेलीपैड से लेकर होटल तक स्वागत और सेल्फी खिंचवाने में कार्यकर्ताओं को खूब मौका दिया। संबोधन के दौरान भी बार-बार कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताने और उन्हीं के भरोसे अगले चुनाव में सभी 80 सीटों पर जीत का दावा किया गया। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि मोदी को हराने के लिए विदेशी शक्तियां भी लगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें