छह दिनों में तीन लाख को पिलाई गई पोलियो की खुराक
- बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए घर-घर पहुंच रही टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की बीमारी से बचाने के लिए चल रहे अभियान में स्वास्थ्य टीम घर- घर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिला रही है। छह दिनों में कुल लक्ष्य 3,03,559 के सापेक्ष 2,93,932 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई है। यह अभियान सोमवार तक चलेगा।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार को पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ था। उस दिन से शुक्रवार तक कुल 2,93,932 बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाई जा चुकी है। अभियान में छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए टीम घर- घर पहुंच रही है। जिले में कुल 3,03,559 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जानी है। बहुत से लोग जो बूथ पर नहीं पहुंच पाए थे, उनके लिए घर-घर पहुंचकर टीम पोलियो की ड्राप पिला रही है। हाई रिस्क संभावित क्षेत्र ईंट-भट्ठा व नदी की तलहटी जहां पर सब्जियों की खेती की जाती है वहां पर भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए टीमों का गठन किया गया है। 314 ट्रांजिट टीम क्षेत्र का भ्रमण कर बच्चों को पोलियो की खुराक पिला रही है।
किस दिन कितने बच्चों को पिलाया गया ड्राप
रविवार को 1,13,766, सोमवार को 37,305, मंगलवार को 36,694, बुधवार को 36,499, बृहस्पतिवार को 35,069, शुक्रवार को 34,599 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
मानीटरिंग के लिए बनाई गई 10 टीम
संतकबीरनगर। पोलियो अभियान की मानीटरिंग के लिए 10 टीम बनाई गई है। बघौली में एसीएमओ डॉ. मोहन झा, खलीलाबाद तथा नगरीय क्षेत्र में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान व अरबन हेल्थ कोआर्डिनेटर सुरजीत सिंह, बेलहर कला में डीसीपीएम संजीव कुमार, सेमरियांवा में डीपीएम विनीत श्रीवास्तव, हैसर में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसडी ओझा, नाथनगर में जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरपी मौर्या, पौली में जिला मलेरिया अधिकारी राम सिंह, सांथा में जिला क्वालिटी कंसल्टेंट डॉ. अबू बकर व मेंहदावल में डीसीपी आयुष्मान भारत डॉ. जन्मेजय सिंह को मानीटरिंग के लिए नियुक्त किया गया है।