फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्चकोटि की वर्दी पहने पुलिसकर्मी : एएसपी

Tue, 02 Apr 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में एएसपी शशिशेखर सिंह ने मंगलवार को साप्ताहिक परेड की सलामी ली। एएसपी ने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी व कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान उच्चकोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद एएसपी ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइंस की बेहतर साफ-सफाई के लिए आरआई को निर्देश दिए। पुलिस लाइंस के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टर को चेक करते हुए सुरक्षा के संबंध मेंं गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें