संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक थाना महुली सतीश कुमार सिंह के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने थाना महुली पर पंजीकृत साजिश व धोखाधड़ी समेत अन्य धारा से संबंधित आरोपी धर्मात्मा प्रसाद उर्फ संतोष पुत्र रमाशंकर साहनी निवासी वार्ड नंबर तीन विकासनगर फरेन्दा थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज को घर से गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। संवाद