एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइंस में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने रिजर्व पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाया।
एसपी ने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्चकोटि की वर्दी पहनने व जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित करने के लिए निर्देशित किए। साथ ही अनुशासन व एकरुपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराया। एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में मेस, गणना कार्यालय, ऑमी बैरक, डायल 112 आदि का भी निरीक्षण किया।
पुलिस लाइंस में बेहतर साफ-सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिए। पुलिस लाइंस के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए उसकी सुरक्षा के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।