संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा थाने की पुलिस प्रतिबंधित पशु की हत्या के मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा चुकी है।
दस जनवरी को धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के परसाशुक्ल गांव के सिवान में पीपल के पेड़ के नीचे कुएं में एक जानवर का अवशेष मिला था। इसी का कुछ अवशेष गांव के दक्षिण नहर पुलिया के नीचे भी बरामद हुआ। घटना में संलिप्त आरोपी शहजाद पुत्र हद्दीश निवासी परसवनिया, मोहम्मद जमा पुत्र मोबीन निवासी लेडुआ महुआ थाना बखिरा एवं गयासुद्दीन बंजारा पुत्र बहादुर बंजारा निवासी दुर्गजोत थाना बखिरा को 14 जनवरी को गिरफ्तार करके जेल भेजा। जब्बार निवासी परसवनिया थाना बखिरा, गुड्डू उर्फ नबी हसन निवासी पसाई थाना बखिरा फरार बताए जा रहे हैं। धर्मसिंहवा थानाध्यक्ष पूनम मौर्या का कहना है कि मामले में फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापे मार ही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।