फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गांवों में पहुंची पुलिस, महिलाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।
पुलिस ने गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का भी संदेश दिया गया।
विज्ञापन

अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेहिया खटिक टोला, महिला थाना क्षेत्र के बघौली, महुली के छितही, धनघटा के लोहरैया व खाजों, मेंहदावल के भितरी मोहल्ला तथा धर्मसिंहवा क्षेत्र के बौरव्यास, गहवा और मुसहरा गांव में चौपाल और बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें