संतकबीरनगर। शहर के मोहद्दीनपुर मोहल्ले में पांच दिन पूर्व हुई वृद्ध महिला की हत्या के मामले में सर्विलांस और सीसीटीवी मददगार साबित होगा। पुलिस को घटना के खुलासे के लिए अहम सुराग मिला है। पुलिस की निगाह हर पहलू पर बनी हुई है। परिजनों को भी पुलिस टटोल रही है। साथ ही घटना स्थल के आसपास आने जाने वाले लोगों का लोकेशन एवं ट्रेस करने और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में पुलिस जुटी है।
मोहद्दीनपुर मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह खेत के किनारे छप्पर में वृद्धा रामराजी देवी का शव बिस्तर पर पाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई। पुलिस घटनास्थल के आसपास सर्विलांस की मदद से आने जाने वाले लोगों का लोकेशन लेकर उन्हें ट्रेस करने में जुटी है।