फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सावन को लेकर पुलिस ने कसी कमर, कांवड़ के रास्ते पर रहेगी विशेष निगरानी

Fri, 19 Jul 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सावन का पर्व शुरू होने में तीन दिन शेष, पुलिस प्रशासन ने शुरु की तैयारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में सावन का पर्व शुरू होने में तीन दिन शेष हैं। ऐसे में अब मुहर्रम से खाली होने के बाद पुलिस प्रशासन ने सावन माह में शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी तेज कर कर दी है। कांवड़ वाले रास्तों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। साथ ही मंदिर पर अन्य सुरक्षा संबंधित कमी को दूर कराने का काम किया जा रहा है।
सावन माह में कांवड़ यात्रा और सोमवार को शिवालयों पर होने वाले जलाभिषेक पर भीड़ को कंट्रोल करने और मंदिरों पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शुरू हो गया है। जिले के तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। इसके वजह से वहां पर पूरे सावन माह में मेला लगा रहता है। सोमवार को जलाभिषेक के लिए आधी रात के बाद से ही श्रद्धालु पहुंचना शुरुकर देते हैं। मंदिर पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा ने हो इसके लिए कड़ा सुरक्षा प्रबंध होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार तामेश्वरनाथ शिव मंदिर की कमान पूरे महीने एक राज पत्रित अधिकारी के हाथ में दिया जाएगा। इसके साथ ही एक इंस्पेक्टर को मेला प्रभारी की जिम्मेदारी सौपी जाएगी। साथ ही पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा। मंदिर परिसर में आने वाले लोग मेंटल डिटेक्टर से जांच के बाद भी प्रवेश पा सकेंगे। एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि सभी शिवालयों पर सुरक्षा का प्रबंध किया जा रहा है। तामेश्वर नाथ मंदिर परिसर का विशेष सुरक्षा व्यवस्था किया जा रहा है। जिससे मंदिर पर जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें