फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चार दंपतियों में कराई सुलह

Sun, 02 Mar 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला थाना पर टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल साथ-साथ कार्यक्रम के तहत रविवार को पुलिस टीम ने जन सुनवाई करके चार जोड़ों को बिखरने से बचाया।
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना पर एसओ पूनम मौर्या एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में प्रस्तुत हुए चार मामले की सुनवाई की गई। नूरजहां पत्नी शोहरत व मुस्तकीम पुत्र मोहम्मद सिद्दीकी, प्रिया भारती पुत्री तिलकधारी व नरेंद्र कुमार पुत्र हजारीलाल, समरजहां पुत्री शाकिर अली व इंसान अली पुत्र नाजिर एवं पूजा पत्नी प्रेमचंद्र के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझा-बुझाकर एक साथ खुशी-खुशी रहने के लिए तैयार कराया। जिसके बाद दोनों पक्षों में सहमति से समझौता कराया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें