गाहासाड़ में रेलवे लाइन पर लेटा हुआ मनीष उपाध्याय
गोरखपुर/संतकबीरनगर। गीडा इलाके में पुलिस की सतर्कता से गाहासाड़ के पास रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के लिए लेटे युवक की जान बच गई। युवक को देख पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया। युवक की पहचान संतकबीरनगर जिले खलीलाबाद थाना क्षेत्र के सदीकगंज निवासी मनीष उपाध्याय (20) के रूप में हुई। पुलिस ने बुधवार को घरवालों को बुलाकर युवक को सौंप दिया।
पिपरौली पुलिस चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मंगलवार रात सिपाही मिथिलेश, विकास यादव और राम प्रवेश के साथ गस्त पर निकले थे। इस दौरान रात करीब 10 बजे रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध स्थिति में पड़े युवक को देखा और फौरन उसे उठाकर चौकी ले गए। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। पूछताछ के बाद उसके घर का पता चला।
बुधवार को चौकी पर पहुंचे माता-पिता अपने बेटे का पाकर खुश हुए और पुलिस को धन्यवाद दिया। पिता कृष्ण चंद्र बताया कि बेटा मंगलवार शाम को घर से निकल गया था। देर रात वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की। बुधवार सुबह उसके मिलने की जानकारी पुलिस से हुई।