फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिड़हरघाट पर आत्महत्या के लिए जा रही महिला की पुलिस ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के बिड़हरघाट पर आत्महत्या करने जा रही महिला की पुलिस ने जान बचाकर उसके परिजनों को सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार 12 नवंबर को एक महिला आत्महत्या करने के उद्देश्य से सरयू नदी के पुल से कूदकर जान देने जा रही थी। जिसे मौके पर मौजूद थाना धनघटा पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए रोककर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

इस दौरान महिला को थाना पर ले जाकर प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे एवं महिला आरक्षी सीता यादव ने काउंसलिंग की। काउंसलिंग के दौरान पता चला कि महिला का अपने पति से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वह आवेश में घर से निकलकर बिडहरघाट पुल की ओर चली गई थी। बिडहरघाट चौकी पर नियुक्त हेड कांस्टेबल अशोक कुमार व कांस्टेबल सुमित पटेल ने महिला को पुल पर रोते हुए देखकर रोक लिया और उससे बात कर स्थिति को संभाला। काउंसलिंग के बाद परिजनों को बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द किया गया तथा भविष्य में किसी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद लेने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें