फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने सड़क पर सवारी बैठा रहे वाहनों को हटवाया

विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास से वाहनो कोेे हटवाते टीएसआई।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास से बुधवार को दिन में पुलिस ने वाहनों का जमावड़ा हटवाया। टीएसआई परमहंस यादव की अगुवाई में पुलिस टीम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

शहर के मेंहदावल बाईपास पर हर तरफ से आने वाले वाहन रुकते हैं। जिससे यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है। यातायात पुलिस को यहां पर हर वक्त चौकन्ना रहना पड़ता है। सबसे ज्यादा समस्या मेंहदावल मार्ग पर होती है। यहां सवारी वाहन एकदम बाईपास के नजदीक आ जाते हैं। यहीं से सवारी उतारते और बैठाते हैं। टीएसआई परमहंस यादव ने दिन में अभियान चलाकर वाहनों को यहां से हटवाया। यातायात पुलिस कर्मी एवं गार्ड की मदद से सभी सवारी वाहनों को बाईपास के पास से हटाकर पूरा सड़क मार्ग खाली कराया गया। टीएसआई परमहंस यादव ने बताया कि बाईपास के पास से सवारी वाहनों को हटवाकर खाली कराया गया है। वाहनों के खड़ा होने की वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।ं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें