फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर चालक पर पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 16 Oct 2023 10:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के करैली चौराहे के निकट बीस दिन पूर्व हुए एक सड़क हादसे में बेलहरकलां क्षेत्र निवासी दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायल व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जमाल अहमद निवासी बेलहरकलां ने बताया कि 24 सितंबर को वह पत्नी व नाबालिग बच्चों के साथ कार से अपने पैतृक गांव बनेथू (बांसी) से खलीलाबाद रोड पर जा रहा था। शाम को साढ़े सात बजे बखिरा क्षेत्र के करैली चौराहे के निकट विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उसकी कार को चपेट में ले लिया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि उसके सीने व पसली में काफी चोटें आई हैं। पत्नी अफरोज जहां के कूल्हे में फ्रैक्चर हो गया। उसके एक मित्र ने उसे व पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया। स्थिति गंभीर होने पर उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस अज्ञात पर लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें