संतकबीरनगर। जिले में पुलिस भर्ती के 1196 अभ्यर्थियों के शारीरिक मानक परीक्षण को लेकर एसपी सत्यजीत गुप्ता की अगुवाई में बुधवार को बैठक हुई। इस दौरान एसपी ने कहा कि शारीरिक मानक परीक्षण व अभिलेखों की जांच में पूरी तरह से निष्पक्ष ढंग से हो। इसमें कोई गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी ने बताया कि जनपद में कुल 16 दिनों में कुल 1196 अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण होना प्रस्तावित है। इसे सकुशल संपन्न कराने एवं शांति व कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए अधिकारी व कर्मचारी के साथ बैठक कर शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। एसपी ने मानक परीक्षण में प्रयोग होने वाले यंत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ खलीलाबाद अजीत चौहान, मेंहदावल केशवनाथ, धनघटा अजय सिंह, सीओ सर्व दवन सिंह, आरआई रजनीकांत ओझा, पीआरओ एसपी इन्द्रभूषण सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला