धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के पौली गांव निवासी दो युवक मंगलवार की देर रात एक ही मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के गौवापार पुलिया पर मोटरसाइकिल खड़ी कर मोटरसाइकिल की डिग्गी से कपड़ा निकाल कर बदलने लगे।
इसी दौरान कुछ ग्रामीणों की दोनों युवकों पर नजर पड़ गई। कपड़े बदलने की यह स्थिति ग्रामीणों को संदिग्ध लगी तो घेराबंदी कर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस चौकी पौली के हवाले कर दिया। चौकी प्रभारी पौली ने उक्त दोनों को धनघटा थाने पर भेज दिया। धनघटा पुलिस पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। संवाद