संतकबीरनगर। महिला थाना पुलिस ने सुनवाई के बाद दस जोड़ों को बिछड़ने से बचाया है। टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल साथ-साथ कार्यक्रम के तहत रविवार को परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना पर एसओ सरोज शर्मा एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में दस मामले प्रस्तुत हुए।
रुबी पुत्री तीर्थराज व दिलीप पुत्र सर्वजीत, संगम पत्नी माखनलाल, जूही चौधरी पुत्री दिलीप चौधरी व करन चौधरी पुत्र रामनयन चौधरी, सहाउ पुत्र स्वर्गीय बसावन व सूरज उर्फ सरवन पुत्र रामभगोल, अनीशा पुत्री श्रीराम व विरेन्द्र, अंजली पत्नी जितेन्द्र व संजीव कुमार, सुजीत कुमार, सविता पत्नी बाबूलाल, साधना पत्नी राजेन्द्र उर्फ रक्षा, खालिद अहमद पुत्र नसीरुद्धीन व मुस्कान पुत्री अबूशाह, दुबरी पत्नी भाने व राजकमल पुत्र राजकिशोर के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझा-बुझाकर एक साथ खुशी-खुशी रहने के लिए तैयार कराया।