संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल साथ-साथ कार्यक्रम के तहत रविवार को महिला थाना पर चार जोड़ों को बिछड़ने से बचाया। परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना पर एसओ पूनम मौर्या एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में चार मामलों की सुनवाई की गई।
जानकारी के अनुसार आरती पत्नी दुर्गेश, सोनाली व विवेक कुमार, चन्द्रावती व हरिओम और शाहजहां पत्नी आमीर के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझा-बुझाकर एक साथ खुशी-खुशी रहने के लिए तैयार कराया। जिसके बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति से साथ रहने के लिए राजी कराया।