फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा अभियान

Mon, 06 Oct 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। पुलिस ने सोमवार को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत अभियान चलाकर बालिकाओं, महिलाओं को नियम कानून की जानकारी दी। साथ ही वाहन चेकिंग अभियान 38 स्थानों पर चलाकर 414 चार पहिया वाहनों और स्टंटबाजी में कुल 38 वाहनों का 28500 रुपये का चालान किया।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी राजशेखर पांडेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे साइबर टीम के साथ मौलाना आजाद मेमोरियल इंटर कॉलेज पौली और रामाज्ञा ज्ञानोदय शिक्षण संस्थान चकिया बाजार पर पहुंचकर मिशन फेज-5 अभियान की जानकारी देते हुए साइबर अपराध के संबंध में बताया। थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास शासन स्तर पर किया जा रहा है।
महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जरूरत है समय पर इसकी जानकारी देने की। इसके लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1076, 1098, 102, 108, 1930 संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

38 स्थानों पर चेकिंग के दौरान 311 व्यक्तियों को चेक किया गया। 27 संदिग्ध पाए गए जिन्हें माफीनामा भरवाकर छोड़ दिया गया। इस मौके पर उप निरीक्षक नंदू गौतम, तूफानी यादव, मीना यादव, प्रतिमा यादव, इंद्रावती, पूजा गौतम, शिवानी सिंह आदि पुलिसकर्मी एवं विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें