फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटेज के सहारे चोरों की पहचान करने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फुटेज के सहारे चोरों की पहचान करने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संतकबीरनगर। इंडियन बैंक की शाखा में हुई चोरी की घटना के पर्दाफाश के प्रयास में पुलिस जुट गई है। शुक्रवार को पुलिस को दो सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें दिखाई दे रहे संदिग्धों की पहचान कराने की दिशा पुलिस काम कर रही है। इसमें एसओजी, स्वॉट, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार की रात इंडियन बैंक की शाखा के मकान के पीछे से बांस के सहारे चोर दीवार के ऊपर चढ़ गए और एग्झास्ट फैन को तोड़कर बैंक के अंदर प्रवेेश कर गए। चोर स्टॉग रूम का लॉकर तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए तो डीबीआर उठा ले गए। बृहस्पतिवार को मौके पर पुलिस के साथ फोरेसिंक टीम ने पहुंच कर जांच की। शुक्रवार के पुलिस टीम ने दो जगहों से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया, जिसमें संदिग्ध दिखाई दे रहे उन संदिग्धों की पहचान कराने के प्रयास में पुलिस टीम जुट गई। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि चोरी की घटना को पुलिस ने चुनौती के रूप में ली है। इसके पर्दाफाश के लिए एसओजी प्रभारी अजय कुमार सिंह, स्वॉट प्रभारी सुभाष मौर्या के साथ कोतवाल मनोज कुमार पांडेय लगे हुए हैं। सर्विलांस टीम को भी सहयोग के लिए लगाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें