फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हूटर पर पुलिस का हंटर, शुरू हुई कार्रवाई

Fri, 21 Jun 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के विभिन्न स्थानों पर एसडीएम के अगुवाई में हुई जांच
विज्ञापन

- सड़क हादसे रोकने के लिए अभियान चलाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में बृहस्पतिवार को वाहन चेकिंग के लिए एसडीएम की अगुवाई में विशेष जांच अभियान चला। शहर के मेंहदावल बाईपास समेत अन्य स्थानों पर सड़क हादसे को रोकने के लिए वाहनों पर लाल व नीली बत्ती, हूटर व सायरन, काली फिल्म, पुलिस का लोगो लगाकर चलने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
एसडीएम खलीलाबाद शैलेष कुमार दूबे व सीओ ब्रजेश कुमार सिंह के देखरेख में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने एवं बढ़ती सड़क दुर्घटना के रोकथाम के लिए वाहनों की सघन जांच-पड़ताल की गई। वाहनों पर लाल व नीली बत्ती, हूटर एवं सायरन का प्रयोग, चार पहिया वाहनों के शीशे पर अवैध रूप से लगी काली फिल्म आदि के प्रयोग को प्रतिबंधित करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद रामकृपाल सिंह, प्रभारी यातायात परमहंस यादव, चौकी प्रभारी कांटे राकेश कुमार, चौकी प्रभारी नवीन मंडी सुरेश यादव, चौकी प्रभारी तितौवा संजय कुमार वर्मा की टीम ने मेंहदावल बाईपास पर यातायात सुरक्षा को देखते हुए बृहस्पतिवार को वाहनों की सघन जांच की गई। साथ ही लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें