मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर चौकी पुलिस को नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की देर रात गश्त के दौरान घर से भटके दो बालक हाईवे के किनारे मिले। जिनके बताए हुए नंबर पर फोन कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
मगहर चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात लगभग 11:10 बजे गश्त के दौरान चौकी क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित रेस्टोरेंट के पास भटकते हुए दो बालक मिले। पूछने पर उन्होंने अपना नाम व पता ब्रह्मशंकर मिश्रा पुत्र गौरी शंकर मिश्रा उम्र 10 वर्ष और अंश साहनी पुत्र नवनीत साहनी उम्र 12 वर्ष निवासीगण ग्राम बड़केगांव भड़सार थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर बताते हुए कहा कि वे दोनों दोपहर लगभग एक बजे घर से पैदल ही घूमने निकले थे। लेकिन रास्ता भूल जाने व भटक जाने की बात कही। जानकारी मिलने पर परिजन मगहर पुलिस चौकी पर आए तो उक्त दोनों बालकों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।