धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के कोचरी गांव में रविवार की रात चोरी की सूचना पर पुलिस हलकान हो गई। बाद में गृह स्वामी ने लिख कर दिया कि उनके घर कोई चोरी नहीं हुई है। तब जाकर पुलिस को राहत मिली।
पंचदेव चौधरी ने रात में करीब 2 बजे पुलिस को सूचना दिया कि उनके घर चोरी हो गई है और चोर दो हजार रुपये नकद तथा चार लाख का जेवर उठा ले गए हैं। सूचना पर 112 नंबर के पुलिसकर्मी पहुंचे और जांच पड़ताल कर ही रहे थे कि इसी बीच थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि गहनता के साथ जांच पड़ताल किया गया तो पता की चला कि पंचदेव चौधरी की दोनों बहुएं अपने कमरे में सोई थीं और ग्रहण के कारण परिवार जाग रहा था। परिवार के लोगों ने चोरी की घटना को झूठा बताते हुए पुलिस को लिखित दिए कि उनके घर कोई चोरी नहीं हुई है। भ्रमवश चोरी की सूचना दी गई। संवाद