धर्मसिंहवा के बेलराई वार्ड में राशन व नकदी चोरी का मामला
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के बेलराई वार्ड में राशन व नकदी चोरी के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस चोरी के खुलासे के करीब पहुंच चुकी है।
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत धर्मसिंहवा के वार्ड बेलराई में बीते सप्ताह खिड़की का फाटक तोड़कर घर में घुसे चोरों ने राशन, नकदी व चांदी के सिक्के चोरी कर लिए थे, जिसके घर में चोरी की गई थी उनके परिवार के सभी सदस्य खलीलाबाद थाना क्षेत्र के उमले गांव में शादी में शामिल होने गए थे।
चोरी की जानकारी वहां से आने के बाद उन्हें हुई। पीड़ित चंद्रमौली राय की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इस प्रकरण के खुलासा के लिए थाना स्तर पर टीम गठित की गई है। सर्विलांस प्रभारी अभिमन्यु सिंह द्वारा जिओ टैगिंग भी की गई।
सीओ सर्ववदन सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी के करीब पहुंच गई है। पुलिस घटना में दो से तीन लोगों के शामिल होने का अनुमान लगा रही है।