फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना के मामले में पुलिस ने दर्ज किया रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने पूर्व में हुई मार्ग दुर्घटना के मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता रीना पत्नी दिलीप कुमार निवासी मलोरना ने बताया कि 21 सितंबर 2025 करीब 6.00 बजे शाम को उनके पति दिलीप कुमार घर से खलीलाबाद जा रहे थे। मलोरना गांव के करीब एनएच-28 पर एक वाहन चालक ने पति की मोटर साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में पति को काफी गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल काॅलेज में सुधार न होने पर प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां पति का ऑपरेशन ने किया गया और स्थिति में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया। कोतवाल ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें