बेलहर। थाना क्षेत्र के ग्राम भेडौरा पिकोरा के ककरहा घाट के पास पिपरपाती गांव की सीमा में आमी नदी के किनारे बने पुलिया के नीचे एक बोरा में रविवार को कुछ पड़ा हुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने बेलहर पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खुलवाया तो उसमें कुत्ता मिला।
रविवार की दोपहर पिपरपाती के ग्रामीणों ने बेलहर पुलिस को सूचना दिया कि बोरे में रखकर शव जैसा फेंका गया है। जिससे दुर्गंध आ रही है। इसकी सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर बोरे को पुलिया के नीचे से निकालकर खोलकर देखा तो इसमें कुत्ता मरा पड़ा था। जिसे बोरे में बाध कर पुलिया के नीचे फेंका गया था। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार ने बताया कि गांव वालों की मदद से वहीं पर गड्ढा खोदवा कर जमीन में दफना दिया गया है। संवाद