फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 19 Mar 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आठ मार्च को सहजनवां क्षेत्र के सुरगहना बांध पर शांती देवी का शव मिला था
विज्ञापन

- दो आरोपियों को पहले ही पुलिस भेज चुकी है जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना पुलिस ने सांखी गांव निवासी शांती देवी की हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने मामले में पहले ही दो हत्यारोपी को जेल भेज दिया था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न्यायालय प्रस्तुत करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के खजनी क्षेत्र के भीटी खोरिया निवासी माया पांडेय ने अपनी बहन शांति देवी पत्नी स्वर्गीय रमेश राय निवासी सांखी थाना महुली के लापता होने की सूचना दी। उनके अनुसार शांती देवी घर से बस्ती मुकदमे की पैरवी करने गई थीं और वापस नहीं आई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश कर रही थी। अगले दिन आठ मार्च को सहजनवां क्षेत्र के सुरगहना बांध रोड पर एक महिला का शव प्राप्त हुआ। पुलिस ने घटना में शामिल पुरुषोत्तम तिवारी पुत्र चक्रधर तिवारी व सूर्यदेव राय पुत्र रामपति राय को गिरफ्तार कर 16 मार्च को जेल भेज दिया था। इधर पुलिस अन्य आरोपी की तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक महुली सतीश कुमार सिंह के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने घटना में सम्मिलित आरोपी विकास राय पुत्र सुभाषचन्द्र राय व पौहारी शरण राय पुत्र परमात्मा राय निवासी डुमरिया थाना धनघटा को नाथनगर तिराहा से एक बाइक व दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें