फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लूट के चार आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

Tue, 19 Mar 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना पुलिस ने लूट के चार आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी इंद्रेश निषाद पुत्र सीताराम निवासी तुर्कवलिया नायक अपने सह आरोपी सुरेंद्र यादव पुत्र रामफेर निवासी चपरा पूर्वी टोला मिसिरपुरा, गिरजेश चौहान उर्फ मक्कू पुत्र रामचंदर चौहान, सचिन निषाद पुत्र मदन निषाद निवासी चपरा पूर्वी टोला केवटहिया के साथ मिलकर एक संगठित अपराध गिरोह चला रहा है। गैंग मुखिया व सदस्य जनपद स्तर पर लूट की घटना को अंजाम देते हैं। गैंग लीडर व सदस्यों का समाज में स्वतंत्र रहना जनहित में नहीं है। इसके चलते चारो के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोह बंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें