संतकबीरनगर। महिलाओं और लड़कियों के सामने अश्लील गाना गाने और उनपर फब्तियां कसने के आरोप में कोतवाली पुलिस एक व्यक्ति को पकड़कर कोतवाली ले गई। दो लोगों की गवाही लेकर पकड़े गए आरोपी को निजी मुचलके पर छोड़ा दिया गया।
एसआई अनिल कुमार यादव ने बताया कि वह चीता मोबाइल के कर्मचारी संदीप कुमार यादव के साथ त्योहार के मद्देनजर समय माता मंदिर के पीछे पोखरे के पास ड्यूटी पर मौजूद थे, उसी दौरान जरिए मुखबिर सूचना मिली कि समय माता मंदिर के रास्ते पर आगे एक व्यक्ति खड़ा होकर आने जाने वाली महिलाओं पर फब्तियां कस रहा है और अश्लील गाने गा रहा है। मौके पर आरोप सत्य पाया गया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम वीर अभिमन्यु निवासी केवटली थाना महुली बताया। पुलिस पकड़े गए आरोपी को जमानत पर हिदायत देकर छोड़ दिया।