फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू से पकड़ कर लाया गया दुष्कर्म का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू से पकड़ कर लाया गया दुष्कर्म का आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। एक साल पूर्व किशोरी को भगा कर जम्मू ले जाने के आरोपी को पुलिस रविवार को ट्रांजिट रिमांड पर संतकबीरनगर ले आई। उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने अपहृत किशोरी को मेडिकल जांच को भेजा है।
विज्ञापन

एसओ अनिल दूबे ने बताया कि एक साल पूर्व मोहम्मद रियाज निवासी लतैर भांभला थाना पोनी जिला रियासी, जम्मू-कश्मीर रोजगार के सिलसिले में यहां आया था। यहां से वह क्षेत्र की एक किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया। इस मामले में केस दर्जकर आरोपी की तलाश की जा रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस सेल की भी मदद ली गई। जम्मू में लोकेशन मिलने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम वहां भेजी गई। पुलिस ने टीम ने 25 मार्च को आरोपी को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृता को भी मुक्त करा लिया। पुलिस दोनों को लेकर रविवार को संतकबीरनगर पहुंची। किशोरी के अपहरण के मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें