फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साइबर अपराधियों का नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

Fri, 26 Dec 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर बैंक में खाता खोलवाने और बिना खाताधारक को बताए लाखों का लेन-देन करने वाले साइबर अपराधियों के नेटवर्क को डिकोड करने में पुलिस जुट गई है। खलीलाबाद शहर के बगहिया मोहल्ले के युवक के खाते से 82 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन के मामले में तीन आरोपियों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन, गैंग का सरगना पुलिस की पकड़ में नहीं आया। साइबर अपराध में संलिप्त आरोपियों के नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस ने बैंक से खाते से हुए सभी वित्तीय लेन-देन का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन

शहर के बगहिया निवासी राजकुमार गुप्ता के बेटे कृष्णा को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर उसके तीन दोस्तों ने फरवरी में बैंक में खाता खोलवाया। कृष्णा से बैंक खाता से संबंधित सभी कागजात ले लिए। उसके बाद उस बैंक खाते से विभिन्न तिथियों में मिलाकर 82 लाख रुपये का संदिग्ध लेन-देन किया गया। कम समय में बड़े पैमाने पर लेन-देन से बैंक कर्मियों को शक हुआ। बैंक कर्मचारियों ने संपर्क साधा तो मामला संदिग्ध पाया।
उसके बाद कृष्णा पिता राजकुमार की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले में केस दर्जकर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान कृष्णा के तीन दोस्तों प्रशांत निवासी शिवसरा, अभिनव निवासी एग्रो कालोनी व सुमित विश्वकर्मा निवासी टीचर कालोनी थाना कोतवाली खलीलाबाद का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो गोरखपुर के बिछिया निवासी आकाश राव का नाम प्रकाश में आया। उसकी तलाश में पुलिस ने दबिश दी तो वह भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस जांच में पता चला है कि आकाश लखनऊ में रहकर तैयारी कर रहा है। अब पुलिस ने कृष्णा के बैंक खाते से हुए लेन-देन से संबंधित ब्योरा एकत्र करने का काम तेज कर दिया है। कृष्णा के खाते से किन खातों में रुपये आए और गए, इसका डाटा पुलिस जुटा रही है। साइबर थाना की तरफ से बैंक को पत्र भेजा गया है। एसओ साइबर क्राइम थाना जय प्रकाश चौबे ने बताया कि खाते से हुए लेन-देन के संबंध में बैंक से ब्योरा मांगा गया है। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसके बाद उन्हें विवेचना में शामिल करने में आसानी हो जाएगी।
-
मोबाइल देखने के बहाने रुपये कर लिया ट्रांसफर
खलीलाबाद शहर के उस्का कला गांव निवासी सर्वानंद उपाध्याय से मोबाइल देखने के बहाने रुपये ट्रांसफर कर लिया गया। बाद में चेक करने पर उनके खाते से 70 हजार रुपये गायब थे। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ जय प्रकाश चौबे ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के उस्का कला गांव निवासी सर्वानंद ने तहरीर में बताया कि वह घर से बाजार जा रहे थे। रास्ते में सुजीत व आदित्य पांडेय उनसे मिले और उनका मोबाइल देखने के लिए ले लिया। सामान लेकर वह आए और मोबाइल लेकर घर चले गए। मोबाइल चेक करने पर पता चला कि उनके खाते से 70 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए हैं। पूछने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें