फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टप्पेबाजों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Thu, 29 Jan 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली में सराफा दुकान में पूछताछ करती पुलिस।संवाद
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली बाजार के सराफा व्यवसायी को चकमा देकर लगभग तीन लाख रुपये का सोने का जेवर उड़ा देने के मामले की जांच की जा रही है। टप्पेबाजों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस वारदात से आसपास के दुकानदार सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पौली बाजार निवासी स्वर्ण व्यवसायी गंगेश पुत्र त्रिपुरारी ने 27 जनवरी को चौकी प्रभारी पौली को शिकायती पत्र देकर बताया कि 24 जनवरी को अपने सर्राफा की दुकान पर पिता त्रिपुरारी को बैठा करके कहीं काम से चले गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे दो-तीन की संख्या में टप्पेबाज ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे। 21 ग्राम सोने का झाला निकलवाकर देखने लगे। दो लोगों ने पिताजी को बातों में उलझाए रखा। तीसरा सोने का झाला देखने के बहाने लेकर भाग गया। उसके बाद बचे दोनों लोग भाग निकले।
पीड़ित ने बताया कि टप्पेबाज की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। बुधवार को सीओ अभय मिश्र, थाना प्रभारी जेपी दुबे और चौकी प्रभारी नंदू गौतम पहुंचे। उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी व आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि उस समय दुकान में तीन युवक बैठे थे। उनमें से एक चला गया। जबकि दो बाद में गए। पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन

इधर, व्यापार मंडल के ब्लॉक अध्यक्ष पवन सिंह की अध्यक्षता में व्यापारियों का एक दल पुलिस चौकी पौली जाकर जल्द से जल्द टप्पेबाजी की वारदात की खुलासा करने की मांग की। एसओ जेपी दुबे ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।

पौली में सराफा दुकान में पूछताछ करती पुलिस।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें