फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस-पीएसी

Tue, 26 Jun 2018 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
मगहर में प्रधानंमत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मगहर में पीएम के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा इंतजाम को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कार्यक्रम वाले दिन चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। पार्किंग स्थल पर भी कड़ी चौकसी रहेगी। इन दौरान कांटे से लेकर आमी पुल तक सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 
विज्ञापन

पीएम के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए मंगलवार को एडीजी सुरक्षा विजय कुमार, एडीजी जोन दावा शेरपा, एडीजी टेक्निकल आशुतोष पांडेय और डीआईजी राकेश शंकर मगहर पहुंचे। अधिकारियों ने इंतजाम की जानकारी लेने के साथ ही सुरक्षा के लिहाज से तैयारियों की समीक्षा की। बाद में अफसरों ने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूरी तरह से सतर्क रहने की नसीहत दी। 
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम में करीब 1200 सिविल पुलिस, दस कंपनी पीएसी, 50 डिप्टी एसपी, 15 एएसपी और दस एसपी की ड्यूटी लगाई जाएगी। 250 सब इंस्पेक्टरों को भी सुरक्षा में लगाया जाएगा। यातायात पुलिस कर्मी के अलावा महिला सब इंस्पेक्टर और महिला आरक्षी की भी डयूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें